HomeWorld Newsमोजतबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

मोजतबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

-

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की मौत का दावा किया है। मियामी में ‘फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट’ को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य हमलों ने ईरान के शीर्ष नेतृत्व और रक्षा तंत्र तहत-नहस कर दिया है।

 

 

इस दौरान ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सैन्य हमलों में ईरान के नए सर्वोच्च नेता, मोजतबा खामेनेई की मौत हो गई। जिससे ईरान पूरी तरह नेतृत्व विहीन हो गया है, और अब यहां नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता और बढ़ गई है।

अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की बखान करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान का शीर्ष नेतृत्व अब अस्तित्व में नहीं है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के सभी नेता और नए सुप्रीम लीडर की मौत हो चुकी है।
इससे पहले भी ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर दावा कर चुके हैं। 16 मार्च को ट्रंप ने कहा था कि हमें नहीं पता कि उनकी (मोजतबा खामेनेई की) मौत हुई है या नहीं। मैं इतना जरूर कहूंगा कि किसी ने उन्हें नहीं देखा है, जो कि असामान्य बात है।

गौरतलब है कि 28 फरवरी को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मोजतबा को उत्तराधिकारी नियुक्त किया गया था, लेकिन वे तब से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए हैं। ट्रंप के दावे के अनुसार अमेरिकी सैन्य कार्रवाई में मोजतबा की मौत हो गई है।

मियामी में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट में अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने कहा, ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है। वह पूरी तरह से खाड़ी की तलहटी में डूब गई है, उनकी वायुसेना पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है, उनकी विमानरोधी और संचार क्षमताएं पूरी तरह से ध्वस्त और निष्क्रिय हो चुकी हैं।

ट्रंप ने आगे कहा, हम ईरान के हथियारों के भंडारों को नष्ट कर रहे हैं, उनके मिसाइल और ड्रोन कारखानों को ऐसे स्तर पर तबाह कर रहे हैं जिसकी किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की थी, और उनके रक्षा औद्योगिक आधार को पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts