Homeदिल्ली-एनसीआरछोटे सिलिंडर यूज करने वालों के लिए आ रहा है नया नियम

छोटे सिलिंडर यूज करने वालों के लिए आ रहा है नया नियम

-

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर दबाव बना हुआ है जिसके चलते महानगरों में गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ गई है।

इस बीच केंद्र सरकार आम लोगों खासकर प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत देने की तैयारी में है। पेट्रोलियम मंत्रालय जल्द ही 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने पर विचार कर रही है, जिससे बिना गैस कनेक्शन वाले लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

  • सरकार 5 किलो का छोटा एलपीजी सिलिंडर बाजार में उतारने की तैयारी में है

  • यह सिलिंडर खासतौर पर प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए होगा

  • नोटिफिकेशन एक-दो दिन में जारी हो सकती है

छोटे सिलिंडर लेने वाले उपभोक्ताओं का अबतक कोई ठोस डाटा नहीं रहता है, नए नियमों में इनकी खरीद के लिए आधार KYC की अनिवार्यता लागू हो सकती है।

कैसे मिलेगा सिलिंडर?

  • बिना गैस कनेक्शन के भी सिलिंडर मिल सकेगा
  • केवल आधार कार्ड दिखाकर इसे खरीदा जा सकेगा
  • गैस एजेंसियों के जरिए इसकी आपूर्ति होगी
  • जमाखोरी और धांधली को रोकने के लिए डिजिटल साधनों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है जैसे हर छोटे सिलिंडर पर QR कोड या यूनिक आईडी लगाने का काम भी किया जा सकता है।

  • एलपीजी की कीमत करीब 100 रुपये प्रति किलो तय की गई है

  • फिलहाल खुले बाजार में 200-250 रुपये प्रति किलो तक वसूले जा रहे हैं

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts