Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशबेटे की पिटाई की खबर से मां की मौत

बेटे की पिटाई की खबर से मां की मौत

-

– सदमे से गई बुजुर्ग महिला की जान, गांव में मचा हंगामा।

हाथरस। चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव में रामनवमी मेले के दौरान एक घटना सामने आई है। शराब पीने से रोकने पर कुछ युवकों ने एक युवक की पिटाई कर दी। इस मारपीट में यह गलत सूचना फैल गई के इस युवक की मौत हो गई है।

 

 

अपनी बेटे की की मौत की गलत सूचना मिलने पर उसकी 60 वर्षीय मां कमला देवी की सदमे से मौत हो गई। यह घटना बीती रात तारागढ़ मंदिर पर लगे मेले के पास पीतांबर पुत्र खेमकरण सिंह के खेत में हुई। बताया जा रहा है कि कुछ युवक खेत में शराब पी रहे थे। पीतांबर उर्फ पप्पू ने उन्हें रोका और वहां शराब पीने से मना किया। इस पर युवकों ने पीतांबर के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह घायल हो गया।

घायल पीतांबर को कुछ लोग उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। इसी दौरान गांव में यह अफवाह फैल गई कि मारपीट में पीतांबर की मौत हो गई है। जब यह गलत सूचना पीतांबर की मां कमला देवी को मिली, तो वह सदमे में आ गईं और दिन रात मौत हो गई।

इस घटना के बाद गांव में हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीण हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर स्थिति को शांत किया।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायल युवक पीतांबर का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है, जबकि मृतक महिला कमला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हमलावर निकट के लखूपुरा गांव के रहने वाले हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts