Noida Internationl Airport Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्धाटन कर दिया है। इस अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्री उपस्थित रहे। पीएम ने कहा कि यहां मौजूद सभी लोग अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्धाटन कीजिए। ये सभी लोगों का एयरपोर्ट है।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- ये युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने का काम
प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धाटन के अवसर पर कहा, “ये युवाओं के भविष्य को नई उड़ान देने का काम हो रहा है। ये विकसित यूपी की दिखा में एक कदम उठाया गया है. यहां मौजूद युवाओं को इसके लिए मैं बधाई देता हूं। नोएडा एयरपोर्ट का उद्धाटन करने का सौभाग्य आपने मुझे दिया, लेकिन मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट लिया। आज मैंने आपके साथ मिलकर इस एयरपोर्ट का उद्धाटन किया है।”
2003 में वाजपेयी सरकार ने एयरपोर्ट को दी थी मंजूरी- PM मोदी
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धाटन के अवसर पर कहा PM मोदी ने यूपी की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, “2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी थी। यहां मौजूद कई लोग ऐसे होंगे, जिनका जन्म भी तक नहीं हुआ होगा। यह एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबी रही। जब देश में केंद्र सरकार बनी तो, सपा सरकार ने इस पर काम नहीं होने दिया। लेकिन, जब यूपी में बीजेपी की सरकार बनी, तो जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब शुरू भी हो गया है. ये ऐसा एयरपोर्ट है, जहां से हर 2 मिनट में एक फ्लाइट उड़ेगी।”
यह खबर भी पढ़िए-
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन
उत्तर प्रदेश का मोस्ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब उड़ान भरने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। एयरपोर्ट का पहले चरण (Phase-1) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। एयरपोर्ट को 5 चरणों में विकसित किया जाएगा। ये एयरपोर्ट दिल्ली से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. एयरपोर्ट पर 3900 मीटर लंबा रनवे, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और ऑल-वेदर ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध है. हर साल करीब 1.2 करोड़ (12 मिलियन) यात्रियों के आवागमन की क्षमता पहले चरण में होगी, जिसे आगे बढ़ाया जाएगा. एयरपोर्ट पर उद्घाटन समारोह के बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इस जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तैयारियां की हैं. सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्षेत्र को कई स्तरों में बांटा गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस व सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो. यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी खास प्लान तैयार किया गया है. प्रशासन ने यमुना एक्सप्रेसवे और नोएडा एक्सप्रेसवे पर हेवी व्हीकल्स के लिए अस्थायी रोक लगाने का निर्णय लिया है. यह रोक शनिवार सुबह 7 बजे से लागू होगा और लगभग 16 घंटे तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा, ताकि वीआईपी मूवमेंट और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो. स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर यात्रा करने से बचें. साथ ही, कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए भी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
यह खबर भी पढ़िए:-
Jewar Airport Inauguration: नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, कुछ देर में उद्घाटन, सीएम योगी भी मौजूद
यह खबर भी पढ़िए:-

