Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: मृत महिला को जीवित दिखाकर पेंशन हड़पी

Meerut: मृत महिला को जीवित दिखाकर पेंशन हड़पी

-

– सात साल में 44 लाख रुपये का घोटाला, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला क्षेत्र में पेंशन घोटाले का बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक मृत महिला को जीवित दिखाकर वर्षों तक लाखों रुपये की पेंशन निकाली जाती रही। मामले के खुलासे के बाद बैंक प्रबंधन की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

थाना दौराला क्षेत्र के शाहपुर जदीद गांव की निवासी शांति देवी का पेंशन खाता सकौती टांडा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में संचालित था। उनकी मृत्यु 9 दिसंबर 2018 को हो चुकी थी। आरोप है कि उनके पुत्र प्रेम सिंह ने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और महिला को जीवित दर्शाकर लगातार सात वर्षों तक पेंशन की राशि निकालता रहा।

प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी ने फर्जी जीवित प्रमाण पत्र बनाकर बैंक अधिकारियों को गुमराह किया। एटीएम और डिजिटल माध्यमों के जरिए खाते से करीब 44 लाख 38 हजार 96 रुपये की धनराशि निकाल ली गई।

मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी सरधना के पत्र के बाद सामने आई। इसके बाद बैंक प्रबंधन ने 27 नवंबर 2025 को थाने में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय का सहारा लिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts