Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, अस्पताल में भर्ती

मेरठ: चाइनीज मांझे से युवक की गर्दन कटी, अस्पताल में भर्ती

-

– गहरा घाव हुआ, 22 टांके लगे; सामान लेकर घर लौट रहे थे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चाइनीज मांझे से एक बाइक सवार युवक की गर्दन कट गई। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर 22 टांके लगाए हैं। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

अहमद नगर के रहने वाले दानिश मंगलवार रात में अपनी बाइक से हापुड़ अड्डे पर सामान लेने गए थे। सामान लेकर घर लौटते समय तिरंगा गेट के पास अचानक चाइनीज मांझा उनके गले में फंस गया। इससे पहले कि दानिश कुछ समझ पाते, उनकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल दानिश को उठाकर शास्त्री नगर स्थित अर्जुन अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान तिरंगा गेट पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

अस्पताल में डॉक्टरों ने दानिश की गर्दन पर 22 टांके लगाए हैं। वह पावरलूम मशीन चलाने का काम करते हैं। मेरठ में तमाम दावों और निदेर्शों के बावजूद चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर शहर में चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग उठने लगी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts