HomeCRIME NEWSKanpur murder: किशोर ने चाकू मारकर दोस्त की हत्या की, वजह आई...

Kanpur murder: किशोर ने चाकू मारकर दोस्त की हत्या की, वजह आई सामने

-

– उधार के 500 रुपए को लेकर झगड़ा हुआ, न देने पर मारा पेट में घोंपा।

कानपुर। देहात में किशोर ने अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच उधारी के 500 रुपए को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच एक ने दूसरे दोस्त के पेट में चाकू घोंप दिया। ये पूरी घटना 150-200 लोगों के बीच शादी समारोह के दौरान हुई। कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में किशोर की हत्या के बाद उसके परिजन बदहवास हैं। पिता बोले कि वह अपने बेटे की तरह ही मानते था। झगड़ा हुआ था, तो हमसे बताते वह डांटते लेकिन छोटी सी बात पर जिगर के टुकड़े की हत्या कर दी। अब वह जीकर क्या करेंगे।

 

 

ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। इसके बाद मातम के माहौल में ही शादी की रस्में पूरी की गई। किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ में जुटी है। मामला अमरहाट थाना क्षेत्र के महेशगंज गांव का है।

महेशगंज गांव के रहने वाले छविराम निषाद किसान हैं। उनका एक बेटा सत्यम (15) और दो बेटियां संगीता (24) और निशा (20) हैं। सत्यम कक्षा 10वीं का छात्र था। सोमवार रात को सत्यम अपने परिवार के साथ गांव के ही रहने वाले अशोक की भतीजी खुशबू की शादी में गया था।

शादी में ही सत्यम का दोस्त भी आया था। दोनों एक साथ पढ़ते थे। दोनों ने साथ ही में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा भी दी थी। कई सालों से दोनों दोस्त हैं। सत्यम के दूसरे दोस्त दीपांशु ने बताया कि चार महीने पहले सत्यम ने अपने बर्थडे पर 500 रुपए उधार लिए थे।

सत्यम ने कहा था कि वह जल्दी लौटा देगा। लेकिन एक महीने तक नहीं लौटाया। दीपांशु ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसने जब पैसे वापस मांगे तो सत्यम ने कहा- अभी नहीं, जल्दी लौटा देंगे। फिर ऐसे ही कई बार मांगने पर सत्यम ने टाल-मटोल किया।

सोमवार को विमला गार्डन में हमारे दोस्त विनय की बहन की शादी थी। उस कार्यक्रम में सत्यम और दूसरा दोस्त भी शामिल थे। दीपांशु ने बताया कि रात करीब 10 बजे उसने सत्यम से अपने पैसे वापस मांगे।

सत्यम के परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इकलौते बेटे की हत्या पर मां मंजू, पिता छविराम का रो-रोकर बदहवास हैं। घटना की जानकारी पर सीओ सिकंदरा प्रिया सिंह, थानाध्यक्ष जनार्दन प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और शादी को रस्मों को पूरा कराया। पुलिस ने आरोपी को गेस्ट हाउस के पास से हिरासत में लिया।

अशोक ने बताया कि भतीजी खुशबू की शादी अकबरपुर निवासी रामदास के बेटे शशांक के साथ तय की थी। सोमवार को बरात के स्वागत से कुछ देर पहले ही घटना हो गई। शांतिपूर्ण माहौल में शादी की रश्में पूरी करवाई जा गई। वहीं दूसरी ओर गेस्ट हाउस में देर रात तक पुलिस की छानबीन चलती रही।

सीओ प्रिया सिंह ने बताया कि विमला रॉयल गार्डन में एक शादी समारोह में दो किशोरों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, इसी दौरान एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना स्थल का फोरेंसिक टीम ने निरीक्षण किया। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए पुलिस हिरासत में लिया गया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts