Homeउत्तर प्रदेशShamliकुट्टू का आटा खाने से दर्जनों लोग बीमार

कुट्टू का आटा खाने से दर्जनों लोग बीमार

-

– व्रत खोलने के बाद बिगड़ी तबीयत, पास की दुकान से खरीदा था आटा।

शामली। नवरात्र के दौरान मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई लोग बीमार पड़ गए हैं। विभिन्न कस्बा क्षेत्रों से फूड प्वाइजनिंग के मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खाद्य विभाग की निष्क्रियता के कारण मिलावटखोरों को बढ़ावा मिल रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार, हिंदू त्योहारों और नवरात्रों के व्रत के दिनों में मिलावटखोर अधिक सक्रिय हो जाते हैं। वे मिठाइयों और व्रत में खाई जाने वाली अन्य सामग्रियों, विशेषकर कुट्टू के आटे में मिलावट करते हैं, जिससे फूड प्वाइजनिंग के मामले बढ़ जाते हैं।

बीती रात व्रत खोलने के बाद शहर के आर्य पुरी, दयानंदनगर, रेलपार, एरटी और खंद्रावली सहित कई इलाकों से परिवारों के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की खबरें मिली हैं। प्रभावित परिवारों के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने पास की दुकानों से कुट्टू का आटा खरीदा था।

देर रात व्रत खोलने के लिए इसका सेवन करने के बाद उन्हें उल्टी और तबीयत बिगड़ने जैसे लक्षण महसूस होने लगे। रेलपार निवासी निशु और विजय जैसे लोगों का कहना है कि स्थानीय दुकानों पर बिकने वाला कुट्टू का आटा मिलावटखोरों द्वारा तैयार किया गया है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों पर जानबूझकर अनदेखी करने का आरोप लगाया जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts