– गाजियाबाद पुलिस बाबरी थाना क्षेत्र से पूछताछ के लिए ले गई अपने साथ।
शामली। गाजियाबाद पुलिस की एक विशेष टीम शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा से एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। युवक का नाम समीर है। पुलिस को आशंका है कि उसका संबंध गाजियाबाद में पकड़े गए उन आरोपियों से हो सकता है, जो पाकिस्तान के लिए देश के सैन्य ठिकानों और प्रमुख स्थानों की जासूसी कर रहे थे।

यह कार्रवाई देर रात की गई। पुलिस टीम ने समीर के परिजनों को बताया कि उसे एक मामले में पूछताछ के लिए ले जाया जा रहा है। समीर, उसके भाई और पिता फैजा सभी मजदूरी का काम करते हैं। हालांकि, युवक के पाकिस्तान जासूस होने के पुख्ता सबूतों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले भी गाजियाबाद पुलिस ईद की खरीदारी के लिए शामली आए गांव के दो अन्य युवकों को ले गई थी। उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
इस मामले में बाबरी थाना अध्यक्ष राहुल सिसोदिया ने बताया कि गाजियाबाद से आई विशेष पुलिस टीम समीर नामक युवक को अपने साथ ले गई है। उन्होंने किसी विशिष्ट मामले में युवक को उठाए जाने की पुष्टि नहीं की।

