HomeAccident NewsAyodhya accident: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी-बेटा घायल

Ayodhya accident: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटी-बेटा घायल

-

– तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में नौ लोग घायल, एक की जान गई।

अयोध्या। एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी और बेटा घायल हो गए। इसके अतिरिक्त, जिले में दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में कुल नौ लोग घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज किया गया। पहली घटना मिल्कीपुर-खजुरहट संपर्क मार्ग पर हुई। मंजनाई गांव निवासी हरिश्चंद्र (44) अपनी 20 वर्षीय बेटी और 15 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से खड़भड़िया से लौट रहे थे। रनापुर तिराहे के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर इनायत नगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर भिजवाया।

चिकित्सकों ने हरिश्चंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी बेटी और बेटे को मामूली चोटें आईं और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

रायबरेली हाईवे पर पिठला बॉर्डर के कट के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में चार बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक बाइक पर सवार दो लोग मुसाफिरखाना क्षेत्र के निवासी थे और अयोध्या दर्शन कर घर लौट रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग सिधारी बाजार से अपने घर बहुरावा जा रहे थे।

तीसरी घटना कुमारगंज से बहादुरगंज मार्ग पर हुई। यहां एक बाइक सवार युवक आवारा पशु से टकरा गया। इस दुर्घटना में एक युवक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया। वे कामाख्या धाम से लौट रहे थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts