Homeउत्तर प्रदेशLucknowसीतापुर-बाराबंकी में गिरे ओले, 11 की मौत

सीतापुर-बाराबंकी में गिरे ओले, 11 की मौत

-

– मौसम ने लिया यूटर्न, पूरे प्रदेश में जमकर हुई बारिश, कई जिलों में 14 डिग्री लुढ़का पारा।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि से कई जिलों में फसलें बर्बाद हुईं और तापमान में भारी गिरावट आई। हादसों और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम सामान्य होगा, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई है।

 

 

यूपी में शनिवार सुबह भी मौसम बदला रहा। पिछले 24 घंटे से प्रदेश के 25 जिलों में रूक-रूक हो रही बारिश से तापमान में करीब 5त्उ की गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान में 10.3त्उ गिरा। सुबह 7 बजे तापमान करीब 18त्उ रहा।

शुक्रवार को लखनऊ, ललितपुर, अयोध्या, बाराबंकी और सीतापुर समेत 25 से ज्यादा जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी जमकर गिरे। ललितपुर में ओले सफेद चादर जैसे बिछ गए। खेतों में खड़ी गेहूं, सरसों और सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई।

इससे तापमान में औसतन 12.4 डिग्री के तापमान में सबसे ज्यादा 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। हमीरपुर की कमी दर्ज की गई। बारिश से फसलों को हुए नुकसान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। बारिश के बीच हुए हादसों और बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ेगा और रविवार से मौसम सामान्य रहेगा। अवध क्षेत्र के बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बाराबंकी और सुल्तानपुर में तेज बारिश हुई। रायबरेली, अंबेडकरनगर और अयोध्या में हल्की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। सीतापुर, गोंडा, अयोध्या और बाराबंकी में ओले गिरे। झांसी, ललितपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, उन्नाव, कन्नौज और सिद्धार्थनगर में भी ओले गिरे।

आलू के खराब होने की आशंका

तेज हवाओं के साथ बारिश के चलते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ गई। पकी सरसों की फसल – को भी भारी नुकसान हुआ। अलीगंज में – तंबाकू की फसल को नुकसान पहुंचा। मैनपुरी में खेत में खोदाई के बाद रखे – आलू के खराब होने की आशंका है। कई जिलों में आलू की खोदाई भी रुक गई है।

अवध में चार की मौत

बहराइच में मुनऊ (30), श्रावस्ती में अनिरुद्ध (55) और बलरामपुर में तीरथ वर्मा (30) की बिजली गिरने से मौत हो गई। बाराबंकी में टूटे बिजली के तार की चपेट में आने से मुश्ताक (42) की मौत हो गई। मिजार्पुर में किसान हरिशंकर (70) और जौनपुर में अजीत चौहान (17) की भी बिजली गिरने से जान गई। अमरोहा, प्रयागराज में दो-दो किसानों की मौत हो गई। झांसी के बबीना स्थित एक फैक्टरी पर बिजली गिरने से हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts