Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News Update: ईद को लेकर बाजार गुलजार, खरीदारी करने भीड़ उमड़ी

Meerut News Update: ईद को लेकर बाजार गुलजार, खरीदारी करने भीड़ उमड़ी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के बाजारों में ईद-उल-फितर को लेकर भारी उत्साह और रौनक देखने को मिल रही है। गुरुवार रात भगत सिंह मार्केट, वैली बाजार, आबूलेन और लिसाड़ी गेट जैसे प्रमुख बाजारों में देर रात तक खरीदारी करते हुए दिखाई दिए। कपड़ों, सेवईं, सूखे मेवे और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर भारी भीड़ है, जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। जबकि, ईद पर सबसे अलग लगने के लिए युवा और बच्चे ट्रेंडी कपड़े, पठानी सूट और कुर्ता-पायजामा खरीद रहे हैं। जबकि, महिलाएं ज्वेलरी और मेंहदी की दुकानों पर विशेष रुचि ले रही हैं। वहीं, ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर के अधिकांश इलाकों में दुकानें देर रात तक खुली रह रही।

 

 

ईद के चलते आम दिनों के मुताबिक, कपड़े, सूखे मेवे और पारंपरिक ईद व्यंजनों के सामान की बिक्री में अच्छी भीड़ देखी गई। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौराहों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।

 

 

ईद-उल-फितर को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में तैयारियां जोरों पर हैं। शहर की प्रमुख मस्जिदें रंगीन झालरों, खूबसूरत लाइटों से जगमगा उठी हैं। शहर में ईद के त्योहार के मद्देनजर मस्जिदों को विशेष लाइटिंग से सजाया गया है, जिससे वे रात में खूबसूरत दिख रही हैं। रमजान माह के आखिरी अशरे में रोजेदार इबादत में मशगूल रहे। भाईचारे का यह त्योहार मनाने के लिए बाजारों में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी रही। ईद के पर्व को देखते हुए मस्जिदों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम कराया गया। शाही ईदगाह समेत शहर में सभी ईदगाहों, मस्जिद में नमाज को लेकर तैयारियां हो रही है। जिसके चलते चारों तरफ खुशियों का माहौल है।

 

 

बता दें कि, इस बार रोजेदारों के लिए पांच जुम्मे रहे। क्योंकि, 19 मार्च को चांद नहीं दिखा तो साफ हो गया कि, 20 मार्च को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। 20 मार्च को चांद दिखेगा, इसलिए ईद शनिवार को मनाई जाएगी।

 

 

नमाज का वक्त

शिया मस्जिदों में ईद-उल-फिर की नमाज का वक्त शाही जामा मस्जिद मंसबिया रेलवे रोड पर सुबह 8 बजे से मुकर्रर किया गया है। जबकि, मस्जिद हजरत अबू तालिब लोहिया नगर में सुबह 9 बजे, मस्जिद अलमुर्तजा जैदीनगर सोसायटी का समय सुबह 8:30 बजे है। इसके अलावा शिया मस्जिद दरबारे हुसैनी जैदी फार्म का समय सुबह 8 बजे। जबकि, छोटी मस्जिद कोटला घंटाघर का समय भी सुबह 8 बजे किया गया है। इसके अलावा शाही मस्जिद जाहिदियान का समय सुबह 8:30 बजे का बताया गया है।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts