Homeदेशजयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, तुगलक रोड थाने...

जयंत चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी, तुगलक रोड थाने में दर्ज कराई शिकायत

-

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के तुगलक रोड ताने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्हें धमकी उनके स्टाफ को फोन और वॉट्सऐप के जरिए दी गई है। शिकायत मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

जयंत चौधरी को धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का रहने वाला है। इस बात की शिकायत तुगलक रोड थाने में दी गई है।

जानकारी के अनुसार, 18 मार्च को जयंत चौधरी के प्रथम निजी सहायक विश्वेन्द्र शाह को मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया था। इसके अलावा वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर गोली मारने की धमकी दी। आरोपी ने बताया कि उसके पास केंद्रीय मंत्री का एक टूर प्रोग्राम भी है, जिसे उसने वॉट्सऐप कर दिया था। दिल्ली पुलिस को आरोपी की लोकशन जांच में मुर्शिदाबाद की मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। केंद्रीय मंत्री के सरकारी टूर का प्रोग्राम लीक होने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जयंत चौधरी कौन हैं: जयंत चौधरी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रमुख हैं, जिनका जन्म 27 दिसंबर 1978 को डलास (अमेरिका) में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह और राधिका सिंह के घर हुआ था। उन्‍होंने ग्रेजुएशन दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के श्री वेंकटेश्‍वर कॉलेज से और फिर लंदन स्‍कूल ऑफ इकोनॉमिक्‍स एंड पॉलिटिकल साइंस से अकाउंटिंग और फाइनेंस में एमएससी किया। वह पहली बार 2009 में लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह फिलहाल केंद्र सरकार में कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts