Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: चौकी पर शिकायत देने गए युवक से मारपीट, पीड़ित ने एसएसपी...

मेरठ: चौकी पर शिकायत देने गए युवक से मारपीट, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना थाना क्षेत्र के गांव भैंसा के एक युवक ने मवाना खुर्द चौकी में तैनात सिपाही पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित रविंद्र कुमार पुत्र हरजान सिंह का कहना है कि वह अपने ही भाई की धमकियों से परेशान होकर शिकायत देने चौकी पहुंचा था, लेकिन वहां उसकी सुनवाई करने के बजाय उसके साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

 

 

रविंद्र कुमार के अनुसार, उसका भाई प्रवीण कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है और पहले भी एक मामले में जेल जा चुका है। कुछ समय पहले दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें प्रवीण कुमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा था। उस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह जेल गया था, लेकिन हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने फिर से परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया।

पीड़ित का आरोप है कि प्रवीण कुमार आए दिन घर के बाहर खड़ा होकर गाली-गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है। घटना के दिन भी वह घर पर आकर मुख्य दरवाजा तोड़ने की
कोशिश कर रहा था। इस पर रविंद्र कुमार शिकायत लेकर चौकी पहुंचा, लेकिन वहां मौजूद सिपाही ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे ही डांटते हुए मारपीट कर दी।

रविंद्र कुमार का कहना है कि उसने मवाना थाना में भी शिकायत की, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने एसएसपी से मांग की है कि आरोपी भाई के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और चौकी में तैनात सिपाही की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा मिल सके।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts