Homeउत्तर प्रदेशMeerutनवरात्र: मां मुरादें पूरी करदे हलवा बाटूंगी

नवरात्र: मां मुरादें पूरी करदे हलवा बाटूंगी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नवरात्रि के पहले दिन गुरुवार को मेरठ के काली माता मंदिर (सदर), गोल मंदिर, डोगरा लाइंस मंदिर और औघडनाथ मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में तड़के सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

 

 

इस दौरान मंदिर समिति की तरफ से विधि-विधान पूर्वक मां शैलपुत्री की पूजा के साथ कलश स्थापना की गई, जिससे पूरा शहर ‘जय माता दी’ के जयकारों से भक्तिमय हो गया। वहीं, मंदिरों में विशेष सजावट व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। मेरठ में सदर का काली माता मंदिर, गोल मंदिर सेंट्रल मार्केट, डोगरा लाइंस देवी मंदिर, औघड़नाथ (काली पलटन) मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। सुबह 4 बजे से ही भक्तों ने कतारों में लगकर मां शैलपुत्री को फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाया। कई लोगों ने व्रत रखकर घर में घट स्थापना की।

बाजारों में पूजा सामग्री, लाल चुनरी और माता के पटका की खरीदारी के लिए अच्छी भीड़ देखी गई। मंदिरों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। नवरात्रि पर्व को लेकर महिलाओं और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया और मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की और नवरात्र के नौ दिनों के अनुष्ठान शुरू किए।

गुरुवार को पहले नवरात्र पर मेरठ के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के गोल मंदिर, मंशा देवी मंदिर, गुफा वाले मंदिर, काली माता मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालु मां की भक्ति करते हुए दिखाई दिए।

वहीं, अगर बात करें सदर बाजार स्थित काली माता मंदिर की तो पश्चिमी यूपी में महाकाली का एक ऐसा मंदिर है, जहां मां की पायलों की आवाज गूंजती है। जहां मां का रौद्र रूप हर मनोकामना पूरी करता है। मां के दर्शन मात्र से ही सारे दुख और संताप दूर हो जाते है। मंदिर की ख्याति देश के कोने-कोने से है, क्योंकि जो भी मंदिर में आया और माता के दर पर माथा टेककर गया, उसकी खाली झोलियां भर जाती है।

यह खबर भी पढ़िए: –

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं में उत्साह, मंदिरों में दिखी भारी भीड़

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts