Homeउत्तर प्रदेशMeerutBIG NEWS MEERUT: कंकरखेड़ा में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 50...

BIG NEWS MEERUT: कंकरखेड़ा में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, मचा हड़कंप

-

शारदा एक्सप्रेस रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड में तैनात बाबू शक्ति सिंह को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई निरीक्षक कैलाश चंद के नेतृत्व में की गई, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया।

 

कंकरखेड़ा में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

 

जानकारी के अनुसार, वर्णिका स्टेट रोहटा रोड का रहने वाला आरोपी बाबू शक्ति सिंह पर एक व्यक्ति से बिल पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की थी, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच कर जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने 50 हजार रुपये लिए, पहले से मौके पर मौजूद टीम ने उसे दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कंकरखेड़ा थाने लाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस मामले में अन्य कर्मचारी या अधिकारी भी शामिल तो नहीं हैं।

इस कार्रवाई के बाद विभागीय कर्मचारियों में खलबली मच गई है। एंटी करप्शन टीम ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे सरकारी दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts