HomeEducation Newsमेरठ: अब आबजेक्टिव टाइप होंगी स्नातक स्तर की परीक्षाएं

मेरठ: अब आबजेक्टिव टाइप होंगी स्नातक स्तर की परीक्षाएं

-

– सीसीएसयू में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ में बुधवार को विद्वत परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

 

 

बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत स्नातक स्तर (बीए, बीकॉम एवं बीएससी) के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं अब वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र पैटर्न पर आधारित होंगी। कोर/करिकुलर कोर्स के प्रत्येक प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न होंगे तथा परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।

इसके अतिरिक्त बीए, बीएससी एवं बीकॉम पाठ्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के 3 क्रेडिट कोर्स को स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के रूप में अनिवार्य रूप से संचालित करने का निर्णय भी लिया गया, जिससे विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोड़ा जा सके।

बैठक में कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, डिप्टी रजिस्ट्रार सत्य प्रकाश, प्रो. हरे कृष्णा, मीडिया सेल सदस्य मितेंद्र कुमार गुप्ता सहित विद्वत परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts