Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: बैंक से पैसे निकालने पहुचे मां बेटे लापता, पुलिस तलाश...

Meerut News: बैंक से पैसे निकालने पहुचे मां बेटे लापता, पुलिस तलाश में जुटी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र से मां-बेटे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। ड्रीम सिटी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय रीता देवी और उनका 26 वर्षीय बेटा दीपेश मंगलवार सुबह घर से बैंक जाने के लिए निकले थे, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका।

 

 

परिजनों के अनुसार, दोनों कंकरखेड़ा हाईवे स्थित श्रीराम परिसर में स्थित एसबीआई बैंक शाखा में पैसे निकालने गए थे। बताया गया कि उन्होंने बैंक से नकदी भी निकाली, लेकिन इसके बाद अचानक दोनों लापता हो गए। देर शाम तक जब मां-बेटे घर नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हुई। उनके मोबाइल फोन भी बंद मिलने लगे, जिससे परिजनों की बेचैनी और बढ़ गई।

परिवार के लोगों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन दोनों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद बुधवार को रीता देवी के जीजा अनिल सहरावत ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर मामले की सूचना दी और लिखित तहरीर देकर दोनों की तलाश की गुहार लगाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है। थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही मां-बेटे का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts