– सिर पर मारा पटरा, बेटी प्रेम विवाह से नाराज था वकील पिता।
लखनऊ। वकील ने दामाद को अपनी बेटी और 3 साल की मासूम नातिन के सामने पटरे से पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव कर रही बेटी को भी चोटें आईं। उसकी बेटी ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। घटना मंगलवार देर रात आशियाना इलाके में हुई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ससुराल पक्ष के वकील ससुर सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के सांगीपुर के विष्णु यादव (32) के रूप में हुई है। विष्णु जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय था। वह रात करीब 8 बजे पत्नी और बच्ची को नाना-नानी से मिलवाने के लिए आशियाना ससुराल आया था।

