Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बेरोजगार परिचालकों ने लगाई न्याय की गुहार

मेरठ: बेरोजगार परिचालकों ने लगाई न्याय की गुहार

-

– विभिन्न मांगो को लेकर मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का स्टाफ का प्रदर्शन।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बसों के अभाव में नगरीय परिवहन सेवाओं के बेरोजगार हुए परिचालकों और उक्त पर आश्रित परिवारों के हित में परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ के आदेशों की अवहेलना किए जाने को लेकर मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का स्टाफ मंगलवार को कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे।

 

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि, हम सभी समस्त नगरीय परिवहन सेवाओं के परिचालकों को निगम मुख्यालय के उपरोक्त विषयक आदेश के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मेरठ क्षेत्र के डिपो में स्थानांतरण के लिए यहां के परिचालकों द्वारा अपना प्रार्थना पत्र प्रबंध निदेशक, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड, मेरठ कार्यालय में जमा कर दिया गया था। परन्तु पांच माह उपरांत अभी तक स्थानांतरण संबंधी कार्यवाही नहीं की गई है।

जबकि, बसों का संचालन बंद हुए एक वर्ष से भी अधिक समय हो गया है। जिस कारण कार्मिक अपने परिवार का पालन-पोषण, चिकित्सा एवं शिक्षा भी नहीं कर पा रहे है। उन्होंने बताया कि, उपरोक्त के दृष्टिगत यहां के समस्त कार्मिक आर्थिक एवं मानसिक रूप से अत्यंत हताश, मायूस एवं परेशान है।
इसलिए हम सभी यह मांग करते हैं कि, कार्मिकों के परिवार पालन-पोषण, विकित्ता एवं शिक्षा हेतु उपरोक्त विषयक परिवहन निगम मुख्यालय पत्रांक आदेश अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मेरठ क्षेत्र के डिपो में स्थानांतरण करने/कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। ताकि, मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड का स्टाफ को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts