– भड़काऊ वीडियो पोस्ट करता था, यूपी एटीएस ने इंस्टाग्राम अकाउंट्स ट्रेस कर पकड़ा।
मुरादाबाद। यूपी एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाएड) ने मुरादाबाद से एक बीडीएस (डेंटल) छात्र को गिरफ्तार किया है। हारिश अली बीडीएस सेकेंड ईयर का छात्र है। उस पर आरोप है कि आतंकी संगठन करकर के आॅनलाइन मॉड्यूल से जुड़ा है। एटीएस का कहना है कि हारिश अली आईएसआईएस हैंडलर्स के संपर्क में था। वह सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट के जरिए लोगों को आत्मघाती हमला करने के लिए उकसाता था।

एटीएस ने हारिश अली के कुछ इंस्टाग्राम अकाउंट्स ट्रेस किए हैं। इनके जरिए वह मुस्लिम लड़कों का ब्रेनवॉश करके करकर से जोड़ने की योजना पर काम कर रहा था। फिलहाल अळर और दूसरी एजेंसिया हारिश अली से पूछताछ करके उसके साथियों की जानकारी जुटा रही हैं।
हारिश अली (19) मूलरूप से सहारनपुर के मोहल्ला मनकामऊ का रहने वाला है। वह मुरादाबाद के एक संस्थान में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा है। एटीएस ने उसे यहीं से पकड़ा है। जांच में सामने आया है कि हारिश अली ने ‘अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया था। इसमें वह भड़काऊ वीडियो और पोस्ट करता था।
एटीएस के अनुसार, हारिश अपने ग्रुप्स में आईएसआईएस से जुड़े मीडिया चैनलों, मैगजीन, मारे गए आतंकियों की तस्वीरें, वीडियो और आॅडियो शेयर करता था। इसके अलावा वह कुख्यात आतंकियों के भाषणों का बखान भी करता था। जांच में यह भी पता चला है कि हारिश भारत, पाकिस्तान समेत अन्य देशों में मौजूद आईएसआईएस हैंडलर्स के संपर्क में भी था।
एटीएस की पूछताछ में पता चला है कि हारिश ने ‘अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन’ नाम से एक अलग ग्रुप भी बनाया था। इसके जरिए वह संगठन के प्रचार-प्रसार से जुड़ी गतिविधियां चला रहा था। वह आईएसआईएस के मीडिया न्यूज चैनल अल-नाबा और प्रोपेगेंडा मैगजीन ‘दाबिक’ को भी फॉलो करता था।
हारिश भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नहीं मानता था। वह शरिया कानून लागू कर तथाकथित खिलाफत व्यवस्था स्थापित करने की बात करता था। जांच में सामने आया है कि उसने अपने ग्रुप्स में लोगों को फिदायीन हमलों के लिए भड़काया भी है। फिलहाल अळर हारिश से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।


