Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशसिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन, 46 सिलेंडर बरामद

सिलेंडर की कालाबाजारी पर एक्शन, 46 सिलेंडर बरामद

-

– कानपुर में 2 ठिकानों पर छापेमारी, अवैध रूप से की जा रही थी रिफिलिंग।

कानपुर। सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। जिलापूर्ति अधिकारी की टीम ने दो ठिकानों पर छापेमारी करके 49 सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण बरामद किया है। सिलेंडर का अवैध रूप से स्टॉक करने और कालाबाजारी को लेकर दोनों लोगों के खिलाफ संबंधित एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है।

 

 

जिलापूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि टीम ने बुधवार शाम ग्वालटोली क्षेत्र में इकबाल पुत्र सिद्दीकी के आवास पर छापेमारी की गई। मौके से घरेलू और कमर्शियल श्रेणी के कुल 46 सिलेंडर, छह रिफिलर और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा बरामद किया है। जांच में गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग करने की पुष्टि हुई है। यहां पर अवैध रूप से सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त और सिलेंडर रिफिल किए जा रहे थे।

इसी तरह दूसरी छापेमारी रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज पानी टंकी के पास इमरान की दुकान पर की गई। यहां पर 3 एलपीजी सिलेंडर (दो खाली और एक भरा), रिफिलिंग उपकरण तथा नोजल बरामद हुए। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए संबंधित थाने में तहरीर दी गई है।

जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए 11 मार्च को कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम की लैंडलाइन और व्हाट्सएप के माध्यम से कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 शिकायतों का उसी दिन निस्तारण कर दिया गया है, जबकि शेष शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण कराया जा रहा है।

डीएसओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के 9 क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और 18 पूर्ति निरीक्षकों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की निगरानी के लिए लगाया गया है। किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध रिफिलिंग पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts