HomeAccident Newsअमरोहा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत

अमरोहा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौत

-

– हसनपुर में घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी।

अमरोहा। जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक टीटू की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

amroha accident

 

यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सांथलपुर बीच की मढैय्या के निवासी अजब सिंह के पुत्र टीटू के साथ हुई। टीटू मंगलवार रात अपनी बाइक से घर लौट रहा था। भीमा सुल्तानपुर गांव के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि टीटू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत हसनपुर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी ) ले जाया गया। हालांकि, वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक टीटू चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अविवाहित था। वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।

थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts