HomeAccident Newsसंभल: बाइक डिवाइडर से टकराई, भतीजे की मौत

संभल: बाइक डिवाइडर से टकराई, भतीजे की मौत

-

– चाचा गंभीर घायल, बहन के घर से लौटते समय हुआ हादसा।

संभल। एक सड़क हादसे में बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बुआ के घर से लौटते समय हुआ। घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

 

Sambhal

 

यह दुर्घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे जनपद संभल की कोतवाली गुन्नौर कस्बा क्षेत्र के नेहरू चौक पर हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सत्येंद्र यादव पुत्र ऋषिपाल सिंह, निवासी गांव बिचपुरी सैलाब, थाना गुन्नौर के रूप में हुई है। घायल चाचा का नाम 40 वर्षीय जुगेश यादव पुत्र रनवीर सिंह है। दोनों तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र के गांव नूरपुर में जुगेश की बहन के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। बदायूं-बबराला हाईवे पर पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे की सूचना मिलने पर निस्वार्थ सेवा समिति के अध्यक्ष केबी यादव अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ई-रिक्शा से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टर अजहर अली ने सत्येंद्र यादव को मृत घोषित कर दिया। जुगेश की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। देर रात करीब 1 बजे परिजन घायल जुगेश को इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए।

सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और उसका चाचा घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान रजनीश यादव ने बताया कि मृतक सत्येंद्र चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। घायल जुगेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts