– सऊदी अरब से जान से मारने की धमकी देने का आरोपी पकड़ा गया।
बिजनौर। जिले की स्योहारा नगर पालिका अध्यक्ष फैसल वारसी को दो महीने पहले विदेश से जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सऊदी अरब से अपने घर लौटने पर पकड़ा गया है।


