Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशLakhimpur Kheri News: पकड़ा गया तेंदुआ, पिंजरे में गुर्राता दिखा

Lakhimpur Kheri News: पकड़ा गया तेंदुआ, पिंजरे में गुर्राता दिखा

-

– जंगल से निकलकर गांव में घुसा, पालतू कुत्ते, गाय के बच्चे को बनाया था शिकार।

लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व से निकला एक तेंदुआ कई दिनों से रिहायशी इलाकों में दहशत फैला रहा था। शुक्रवार देर शाम वन विभाग ने पिंजरा लगाकर उसे कैद कर लिया। पिंजरे में बंद तेंदुआ काफी देर तक गुरार्ता रहा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

 

लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण निघासन के लुधौरी वन रेंज क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से दहशत बनी हुई थी। तेंदुआ दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया था। बीती रात गोविंदपुर फार्म में उसने घर में घुसकर एक पालतू कुत्ते को जबड़े में दबोच लिया और उसे गन्ने के खेत की ओर ले गया। इसके अलावा पास के खेत में बंधी एक बछिया को भी उसने मार डाला। सुबह ग्रामीणों ने घटनास्थल के पास तेंदुए के पंजों के निशान देखे, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

गोविंदपुर फार्म निवासी रमनदीप सिंह ने बताया, ‘रात में हम लोग सो रहे थे, तभी कुत्ते के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबोचकर ले जा रहा था। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरा दृश्य कैद हो गया।’ वहीं लुधौरी गांव निवासी शालिकराम के खेत में बंधी एक बछिया को भी तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया था। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने तथा गश्त बढ़ाने की मांग की।

सूचना मिलने पर वन दरोगा अखिलेश रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में निगरानी शुरू कर दी। शुक्रवार देर शाम बिहारीपुरवा और गोविंदपुर फार्म के पास शालिकराम के खेत के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया, जिसमें चारे के रूप में एक भेड़ बांधी गई थी।
पिंजरा लगाए जाने के करीब दो घंटे के भीतर ही तेंदुआ उसमें फंस गया। पिंजरे में कैद होने के बाद तेंदुआ लगातार गुरार्ता रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

वन विभाग की कार्रवाई के दौरान वन दरोगा अखिलेश रावत के साथ वन दरोगा शुभम श्रीवास्तव, वन दरोगा पीयूष कुमार, वीट वाचर अक्षय मौर्य सहित ड्यूटी पर तैनात एसटीएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रही और पूरे अभियान में सहयोग किया।

वन दरोगा अखिलेश रावत ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को सुरक्षित निगरानी में रखा गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत महसूस की और वन विभाग की टीम की सराहना की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts