Homeउत्तर प्रदेशMeerutसड़कों पर उतरे मेरठ सेंट्रल मार्केट के व्यापारी

सड़कों पर उतरे मेरठ सेंट्रल मार्केट के व्यापारी

-

– आवास विकास कार्यालय पर शुरू हुआ धरना, ध्वस्तीकरण से पहले आत्मदाह की चेतावनी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में आज व्यापारियों ने मार्केट में पंचायत कृरने के बाद आवास विकास के कार्यालय पर महिलाओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। व्यापारियों का कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं और हमें लिखित में यह आदेश नहीं मिलता कि हमारे प्रतिष्ठान नहीं टूटेंगे तब तक हम आवास विकास के कार्यालय से नहीं उठेंगे।

 

 

महिलाओं की गुरुवार को हुई बैठक में उन्होंने आवास विकास को चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलता है तो हम उसके सामने आत्मदाह कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हर तरीके से कोशिश कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। जनप्रतिनिधियों से लेकर भगवान तक हर जगह राहत के लिए गुहार लगाने के बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई है।

आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कारवाई आवास विकास के आदेश के अनुसार ही की जाएगी । इसको लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही है। बुलडोजर भी मंगाने के लिए तारीख तय हो गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts