Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशLakhimpur Kheri News: होली से लापता युवक का जंगल में मिला शव

Lakhimpur Kheri News: होली से लापता युवक का जंगल में मिला शव

-

लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के जंगल नंबर-7 (इमलिया फार्म) में शुक्रवार को युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिला है। मृतक की पहचान विशाल पुत्र रमेश के रूप में हुई है, जो होली के दिन से लापता बताया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

 

 

मौके पर पहुंचे रोहित दुबे ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक विशाल अपने तीन भाइयों में मझला था। गांव वालों का कहना है कि हाल के दिनों में वह कुछ गुमसुम रहने लगा था, हालांकि परिवार में किसी बड़ी अनबन की जानकारी सामने नहीं आई है।

थानाध्यक्ष रोहित दुबे ने बताया कि 5 मार्च को युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को उसका शव जंगल में जामुन के पेड़ से मफलर के सहारे लटका हुआ पाया गया। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts