Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एक करोड़ की ठगी का खुलासा, गहने बरामद

मेरठ: एक करोड़ की ठगी का खुलासा, गहने बरामद

-

– रघुनंदन ज्वेलर्स से ज्वेलरी ठगने वाले तीन हिरासत में, बाकी की तलाश जारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी ठगने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने अधिकांश गहने बरामद कर लिए हैं और बाकी की तलाश जारी है।

 

 

आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपये की ज्वेलरी ठगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार ठगे गए अधिकांश गहने बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी गहनों की बरामदगी के लिए कार्रवाई जारी है।

इस सनसनीखेज ठगी की वारदात के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल और मुंबई समेत सात राज्यों में दबिश दी थी। करीब दस संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस ने ठग गिरोह के तीन सदस्यों को हिरासत में लिया। हालांकि अभी तक उनकी गिरफ्तारी कहां से हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

जांच में सामने आया कि हरियाणा के हिसार निवासी पंकज भारद्वाज इस ठगी का मास्टरमाइंड है। पुलिस के अनुसार गिरोह पहले भी वाराणसी समेत कई शहरों में ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। मामले में पश्चिम बंगाल के कृष्णा तिवारी और सचिन झुनझुनवाला की भी तलाश की जा रही थी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts