Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आगजनी के पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

मेरठ: आगजनी के पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता

-

– सपा के प्रतिनिधि मंडल ने दिए दो-दो लाख रुपए की मदद के लिए चेक।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल किदवई नगर पहुंचा। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए दो लाख के दो चेक सहायता राशि प्रदान की। वहीं, इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से पीड़ित पक्ष को पांच करोड़ का मुआवजा देने की भी मांग की।

 

 

उन्होंने कहा कि, यह हादसा बेहद दर्दनाक था। जिसमें कई बच्चों सहित एक महिला की मृत्यु हो गई थी। अब इस हादसे के बाद पीड़ित गहरे सदमे में है, जबकि, उसकी रोजी रोटी पर भी संकट मंडरा रहा है। इन्हीं सब बातों को देखते हुए सरकार को पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। ताकि पीड़ित एक बार फिर अपने कारोबार को खड़ा कर सके।

बता दें कि, मेरठ के किदवई नगर अग्निकांड के पीड़ित कपड़ा व्यापारी के घर में बीते दिनों आग लगने से मासूम बच्चों सहित एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसी घटना को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल ने कारोबारी परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की।

शहर विधायक रफीक अंसारी ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। वह करीब आधा घंटा पीड़ित परिवार के यहां रहे। हाल में ही इस कपड़ा कारोबारी परिवार के छह सदस्यों की आग में जलकर मौत हो गई थी।

समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे के बाद किदवई नगर के कारोबारी इकबाल के घर पहुंचे। इकबाल अहमद को उन्होंने गले लगाकर सांत्वना दी। उनके बेटे से भी वह मिले। उन्होंने कहा कि आग्नि कांड में जान गंवाने वाले छह माह से लेकर चार साल के मासूमों तक की तस्वीरें देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

परिजनों ने बताया कि इस हादसे के हफ्ते भर बाद भी वह बेघर हैं। हादसे वाले दिन अफसरों ने जांच कमेटी बनाकर भेजने की बात कही थी। यह कहा था कि तब तक कोई भी घर में प्रवेश नहीं करेगा। लेकिन, अभी कोई कमेटी नहीं आई है। प्रशासन इस परिवार का दुख समझे और जांच पूरी कर जल्द से जल्द घर परिवार को सौंप दे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts