Homeउत्तर प्रदेशMeerutगन्ना तौल रुकवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो: अतुल प्रधान

गन्ना तौल रुकवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई हो: अतुल प्रधान

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना विधायक अतुल प्रधान ने गन्ना तौल रुकवाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से यह मुद्दा उठाया।
विधायक प्रधान ने अपनी पोस्ट में कहा कि किसी भी व्यक्ति का किसी कार्यक्रम में जाने या न जाने का निर्णय उसका निजी होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों के कार्य को बाधित करने का अधिकार किसी को नहीं होना चाहिए।

 

 

उन्होंने विशेष रूप से मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के नगली गांव का जिक्र किया, जहां गन्ना तोल रुकवाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में एक वीडियो भी साझा किया गया है।

साझा किए गए वीडियो में गन्ने से लदी बुग्गियां और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी दिखाई दे रही हैं। बताया गया है कि नगली गांव के ग्रामीण पूरे दिन ट्यूबवेल पर बैठकर गन्ना तोल का इंतजार करते रहे, जिससे उनका कार्य बाधित हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts