Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आयोग ने डीएम-एसएसपी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

मेरठ: आयोग ने डीएम-एसएसपी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में दलित उत्पीड़न के एक मामले को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। आयोग की इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

 

 

शिव नगर, काशी मिल निवासी विनोद कुमार ने आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि स्थानीय दबंगों ने उनके और उनके परिवार के साथ अभद्रता, मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई संतोषजनक नहीं थी और दर्ज की गई रिपोर्ट अधूरी व त्रुटिपूर्ण है।

शिकायत प्राप्त होने के बाद राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मामले का औपचारिक संज्ञान लिया। आयोग ने मेरठ के डीएम और एसएसपी को निर्देशित किया है कि 15 दिनों के भीतर की गई कार्रवाई और वर्तमान स्थिति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें आयोग के समक्ष तलब भी किया जा सकता है। अब आयोग को भेजी जाने वाली प्रशासनिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts