HomeGhaziabadगाजियाबाद के ग्रीनफील्ड स्कूल में घुसा तेंदुआ

गाजियाबाद के ग्रीनफील्ड स्कूल में घुसा तेंदुआ

-

– 100 छात्रों का टला पेपर, स्कूल की बाउंड्री पर जाल लगा रही वन विभाग की टीम

गाजियाबाद। बुधवार सुबह एक तेंदुआ ग्रीन फील्ड स्कूल में घुस गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। तेंदुए के घुसने की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान की तैयारी शुरू कर दी। साथ ही आज स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इससे 11वीं के करीब 100 बच्चों का एग्जाम टल गया।

 

 

टीमें आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में तेंदुआ दिखाई दिया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि तेंदुआ कहां से आया। यह घटना गोविंदपुरम इलाके की है।

गोविंदपुरम में सीबीएसई बोर्ड का ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल है। आज सुबह 5 बजे सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ दिखाई दिया। आज 11वीं का एग्जाम था, जिसके बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। करीब 100 छात्रों का पेपर टल गया है।

वन विभाग की टीम और पुलिस स्कूल परिसर की बाउंड्री पर जाल लगा रही है, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। स्कूल के चारों तरफ भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस स्कूल के छात्रों का बोर्ड एग्जाम रद्द करते हुए आज पूरी तरह छुट्टी कर दी गई है।

तेंदुआ घुसने की सूचना के बाद से कविनगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गोविंदपुरम रोड पर दोनों तरफ से पुलिस लोगों को आसपास जाने से रोक रही है।

डीएफओ ईशा तिवारी ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे स्कूल प्रशासन ने मुझे एक वीडियो भेजा, जिसमें तेंदुआ दिखाई दिया। हमारी टीम 8:30 बजे मौके पर पहुंची और अब उसे पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चल रहा है।

ग्यारहवीं के छात्र वरदान यादव ने बताया कि स्कूल पहुंचते ही तेंदुए के अंदर होने की सूचना मिली। इसके बाद स्कूल में छुट्टी घोषित कर दी गई। आज मेरा 11वीं का पेपर था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts