Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवक की गिरकर मौत, परिवार में...

मेरठ: डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवक की गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एक युवक की अचानक मौत से हड़कंप मच गया। फलावदा क्षेत्र के गांव महलका में एक शादी समारोह के दौरान उस समय खुशियां गम में बदल गई, जब डीजे पर चढ़कर नाच रहे युवक की गिरकर मौत हो गई। बताया गया कि अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और उसके दो बेटियां हैं। ऐसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

 

 

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, एक युवक अपने दोस्त की शादी समारोह में शामिल होने आया था। चढ़त के दौरान वह डीजे के ऊपर चढ़कर डांस करने लगा। इस दौरान उसका अचानक से पैर फिसल गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ा। गिरते ही उसका सिर जमीन से टकराया और वह अचेत हो गया। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। उसे गंगानगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां काफी प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान गांव नगला निवासी तुषार के रूप में हुई है। तुषार की उम्र करीब 25 वर्ष थी और वह दो छोटी बच्चियों का पिता था। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशी में शामिल होने गया युवक घर वापस नहीं लौट सका, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है। कहा जा रहा है कि युवक का शव उसके परिजनों को सौंपा गया है। हादसे के बाद शांतिपूर्वक शादी का कार्यक्रम पूरा किया गया।
घटना के संबंध में थाना फलावदा पुलिस को देर रात तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई थी।

थाना प्रभारी फलावदा ने बताया कि इस तरह की किसी घटना की जानकारी थाने पर नहीं आई है। मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी के अनुसार ये हादसा है। हालांकि, मामले में जानकारी जुटाकर हादे की भी जांच की जाएगी। शादी में हादसे के दौरान मौजूद रहे लोगों समेत इलाज करने वाले डॉक्टरों के भी बयान लिए जाएंगे। पुलिस जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts