Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सरसंघ संचालक मोहन भागवत आज करेंगे प्रबुद्धजनों से संवाद

मेरठ: सरसंघ संचालक मोहन भागवत आज करेंगे प्रबुद्धजनों से संवाद

-

– माधवकुंज में पश्चिम और ब्रज प्रांत के कई जिलों के प्रबुद्धों से छह घंटे बात करेंगे

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मेरठ प्रवास के दूसरे दिन (शनिवार) आज 21 फरवरी को प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। शताब्दीनगर स्थित माधवकुंज में आयोजित कार्यक्रम में वह विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में पश्चिम और ब्रज प्रांत के कई जिलों से प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। मंच पर डॉ. भागवत के साथ क्षेत्र संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक और क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद कुमार मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरूआत दोपहर 12 बजे से होगी और यह करीब छह घंटे तक चलेगा। प्रथम सत्र में सरसंघचालक का संबोधन होगा।

 

 

टी-ब्रेक में सवालों का संकलन, फिर प्रश्नोत्तर सत्र कार्यक्रम के दौरान टी-ब्रेक में प्रतिभागियों से प्रश्न लिए जाएंगे। सभी सवालों को छांटकर और समान प्रश्नों को समाहित कर सरसंघचालक को सौंपा जाएगा। इसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित होगा। कार्यक्रम का समापन शाम 5 से 6 बजे के बीच होने की संभावना है।

दूसरे दिन प्रमुख स्कूलों के चेयरमैन, पुरस्कृत प्रधानाचार्य, चिकित्सक, उद्यमी, औद्योगिक क्लस्टर के प्रतिनिधि, कवि-साहित्यकार, कला जगत के लोग, व्यापारिक व औद्योगिक संगठनों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दिन के लिए करीब 1000 लोगों को आमंत्रण दिया गया है, जिनमें से 700 से अधिक लोगों की उपस्थिति की संभावना है।

सीएम योगी के आने की भी संभावना: 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से मेरठ आकर रैपिड रेल और मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मेरठ आने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सीएम योगी एक दिन पहले यानी शनिवार को मेरठ पहुंच सकते हैं। यहां वह तैयारियों की समीक्षा करेंगे और संभव है कि सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात भी करें। मुख्यमंत्री का सर्किट हाउस में रात्रि प्रवास भी प्रस्तावित माना जा रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts