Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ से बड़ी खबर: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पांच कश्मीरी युवक...

मेरठ से बड़ी खबर: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पांच कश्मीरी युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच कश्मीरी युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

 

 

जानकारी के अनुसार, कश्मीर से आए कुछ युवक लिसाड़ी गेट इलाके की एक मस्जिद में ठहरे हुए थे। स्थानीय स्तर पर सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन सभी पांचों युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई सुरक्षा के मद्देनजर नियमित सत्यापन प्रक्रिया के तहत की गई है।

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के दौरान एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई है।

पुलिस का कहना है कि सभी युवकों के पहचान पत्र और यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। साथ ही उनके मेरठ आने के उद्देश्य और ठहरने की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री या गतिविधि सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts