spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsBulandshahr Accident: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक...

Bulandshahr Accident: सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

-

– सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में हुआ हादसा, शिनाख्त के प्रयास जारी।

बुलंदशहर। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

 

Bulandshahr Accident

 

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि सोमवार सुबह राहगीरों ने एक युवक को सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts