spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSHardoi News: डिप्टी कमिश्नर के भाई का लहूलुहान शव मिला, पेट में...

Hardoi News: डिप्टी कमिश्नर के भाई का लहूलुहान शव मिला, पेट में धारदार हथियार से हमले का घाव

-

– घर के आंगन में पड़ा हुआ था।

हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के मुड़रामऊ गांव में शनिवार सुबह डिप्टी कमिश्नर रावेंद्र कुमार के छोटे भाई विजय प्रताप (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने घर के आंगन में रक्तरंजित हालत में पाए गए थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, विजय प्रताप अपने गांव वाले घर में अपनी 78 वर्षीय वृद्ध मां गोमती के साथ रहते थे। मां गोमती ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने विजय को आंगन में खून से लथपथ पड़ा देखा। उनके पेट में दाहिनी तरफ किसी धारदार हथियार से हमले का गहरा घाव था।

परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर विजय को पाली पीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विजय प्रताप ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष पाली सोमपाल गंगवार ने बताया कि यह मामला गंभीर है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts