– धूप के सामने बे असर दिखी घटा, मौसम शुष्क बना रहने की संभावना।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा है। सुबह के समय आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे लोगों को बारिश की संभावना भी दिखाई दी। हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम साफ हुआ और तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।


