Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशएक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने से सनसनी, मथुरा...

एक ही परिवार के पांच लोगों की लाश मिलने से सनसनी, मथुरा के थाना महावन क्षेत्र का मामला

-

Mathura News: थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर से दुखद घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। इस पति, पत्नी और उनके तीन बच्चों की लाशें मिली हैं।

 

 

मामला मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर का हैं। लोग इसे सुसाइड बता रहे हैं हालांकि, इसपर अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से निकलकर सामने नहीं आया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, कहा जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने सोमवार रात दूध में जहर मिलाकर पिया। सुबह जब परिवार के लोग देर तक नहीं जागे तो पड़ोसियों को शक हुआ। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव खपरपुर के एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मरने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं। सभी का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मिले सबूतों के आधार पर मामला सुसाइड का है। मौके पर दीवाल और कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट और एक वीडियो भी मिला है।

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने मीडिया को पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मथुरा के गांव खपरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं। घर के मुखिया का नाम मुकेश है और वह खेती करता था। सभी के शव घर के कमरे में अंदर पाए गए। पड़ोस में मुकेश के भाई रहते हैं, उन्होंने आज जब सुबह कोई हरकत न होने पर घर जाकर देखा तो घर अंदर से बंद था। दीवार फांदकर गए मुकेश के भाई ने जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर पांचों के शव पड़े हुए थे।

मथुरा के एसएसपी ने आगे बताया कि पुलिस को मौके से दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसके अलावा मृतक मुकेश का फोन भी मिला है जिसमें सुसाइड को लेकर एक वीडियो भी बनाया गया था। वीडियो में मृतक ने आत्महत्या की बात की थी। सबी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts