spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: बंद मकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, जांच में...

मेरठ: बंद मकान से लाखों के जेवरात और नगदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

-

– शौकीन गार्डन स्थित मकान में चोर सीढ़ी लगाकर छत से ममटी तोड़कर घर में घुसे।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित शौकीन गार्डन में एक बंद मकान से अज्ञात चोरों ने 25 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने सीढ़ी लगाकर छत पर बनी ममटी को तोड़कर घर में प्रवेश किया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

शौकीन गार्डन की गली नंबर 1 में रहने वाले मोनू, जो पेशे से ड्राइवर हैं, अपनी पत्नी हिना के साथ रहते हैं। उनके माता-पिता गढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारा सराय में रहते हैं। मोनू की मां की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी।

शनिवार को मोनू अपनी बीमार मां को देखने के लिए गांव चले गए थे। रविवार को उनकी पत्नी हिना भी घर पर ताला लगाकर लिसाड़ी गेट की खुशहाल कॉलोनी स्थित अपने मायके चली गईं। इस दौरान मकान खाली था। सोमवार सुबह जब हिना अपने घर लौटीं और मुख्य गेट का ताला खोला, तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने मकान के पीछे से सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़कर ममटी तोड़ी और घर में दाखिल हुए।

उन्होंने घर में रखी सेफ से 25 हजार रुपये नकद और लगभग 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। हिना ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts