Homeउत्तर प्रदेशMeerutजानलेवा हमले में सीओ सहित थाना पुलिस पर आरोप, मेरठ एसएसपी ऑफिस...

जानलेवा हमले में सीओ सहित थाना पुलिस पर आरोप, मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंचे दलित समाज के लोग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एसएसपी का चार्ज संभालने से पहले बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पीड़ितों की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई नहीं की जा रही है।

 

 

इस दौरान ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित शारदा रोड के रहने वाले सुंदरलाल ने बताया कि उनके मोहल्ले के रहने वाले सैनी समाज के जितेंद्र कश्यप मुकुल आयुष व नितिन सैनी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने रोहित जाटव और मोहित को जान से करने का प्रयास किया था जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की थी लेकिन थाना पुलिस ने उनका मामूली

धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। पीड़ित लोगों ने आरोप लगाया कि सीओ ब्रह्मपुरी उनके साथ अभद्रता करती हैं और उनकी सुनवाई नहीं कर रही दलित समाज के लोगों ने हाथों में शिकायत पत्र लेकर प्रदर्शनकारी एसएसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की मांग की।

मेरठ एसएसपी कार्यालय के बाहर काफी देर तक नारेबाजी होती रही, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।
प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है और पीड़ितों को उल्टा ही परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए निष्पक्ष जांच और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts