Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: खरखौदा के गांव कौल से लापता बालक बरामद

मेरठ: खरखौदा के गांव कौल से लापता बालक बरामद

-

– कक्षा चार का छात्र मथुरा से मिला, प्रेमानंद महाराज के दर्शन को गया था।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। खरखौदा में छह फरवरी को गांव कौल से तीन दिन पहले लापता हुआ कक्षा चार का छात्र मथुरा से सकुशल बरामद कर लिया गया है। छात्र की बरामदगी के बाद पुलिस और परिजनों को राहत मिली। जानकारी के अनुसार, गांव कौल में खरखौदा-मुंडाली मार्ग पर टायर पंचर की दुकान चलाने वाले मोनू का 10 वर्षीय बेटा तरुण उर्फ मनी 3 फरवरी की सुबह करीब 7 बजे लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश के लिए कई जगह फोन किए और बाद में पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

missing child found

 

तरुण गांव खड़ी स्थित जनहित इंटर कॉलेज में कक्षा चार का छात्र है। छात्र ने 4 फरवरी को अपने परिजनों को फोन कर मथुरा में होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन और थाने के दरोगा रोहित शर्मा मथुरा पहुंचे और तरुण को वापस ले आए।

तरुण के घर से जाने की वजह उसके पिता ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन करना बताई है। वह घर से करीब डेढ़ सौ रुपये लेकर गया था। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि वह अन्य लड़कों के बहकावे में आकर घूमने चला गया था। तरुण की बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे आज दोपहर सक्षम न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया। तरुण के पिता मोनू ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts