- परीक्षा का मकसद सिर्फ नंबर लाना नहीं : मोदी
- परीक्षा पर लाइव परिचर्चा में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए बोले प्रधानमंत्री।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को परिक्षा पर चर्चा करते हुए स्टूडेंट्स से संवाद किया। जिसका सीधा प्रसारण मेरठ पब्लिक स्कूल में देखा गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सपने देखना जरूरी है, लेकिन केवल सपनों पर निर्भर रहना सफलता नहीं दिलाता। उन्होंने कहा कि एक्शन, बैलेंस और लगातार सीखना सफलता के असली आधार हैं। सीबीएसई, आईसीएसई और अन्य स्टेट बोर्ड के एग्जाम पास स्टूडेंट्स के साथ परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन में प्रधानमंत्री ने इंटरैक्टिव सेशन किया। गुजरात के देवमोगरा, तमिलनाडु के कोयंबटूर, छत्तीसगढ़ के रायपुर और असम के गुवाहाटी के स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया।



