Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: युवती को फोटो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने जांच...

मेरठ: युवती को फोटो वायरल करने की दी धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

-

मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को परेशान करने का गंभीर मामला सामने आया है। एक सिरफिरा युवक युवती को लगातार फोन कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की गई तो वह युवती के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

 

 

इस धमकी के बाद युवती डर और बदनामी के भय से अपने ही घर में कैद होकर रहने को मजबूर है। मामले में युवती के भाई की तहरीर पर दौराला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दिन-रात युवती को कॉल कर परेशान कर रहा था और लगातार धमकियां दे रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दौराला थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts