HomeCRIME NEWSगोकशी का प्रयास कर रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

गोकशी का प्रयास कर रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, चार गिरफ्तार

-

– चारों बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद।

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में गोकशी का प्रयास कर रहे चार बदमाशों से शुक्रवार की देर रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए, घायल बदमाशों के साथ ही दो अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है।

 

 

गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस टीम पलवाड़ा रोड से बलवापुर की तरफ गश्त कर रही थी। वह जैसे ही ब्रजघाट के पास नेह नीड के नजदीक पहुंचे एक चकरोड पर सफेद रंग की स्काॅर्पियों कार दिखाई दी। पुलिस ने पास जाकर देखा तो वहां मौजूद चार लोग कार की रोशनी में एक गोवंश को काटने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने उनको ऐसा करने से रोका तो उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो गोली दो बदमाशों को जा लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों ने अपना नाम पता मुरादाबाद के थाना बिलारी के थावला गांव का रहने वाला बबलू, रामपुर के थाना सिविल लाइन के अजीतपुर का रहने वाला शहजाद बताया है।

वहीं, उनके दो अन्य गिरफ्तार साथियों ने अपना नाम रामपुर के थाना मोठ के इंद्री में रहने वाला तौफीक तथा दूसरे ने मुरादाबाद के मुडापांड़े के नगला जानी का रहने वाला सुरजीत बताया है। पुलिस ने इनके पास से स्काॅर्पियों कार, तीन तमंचे, छह कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, शहजाद पर 24, बबलू पर 36 तथा तौफीक एवं सरजीत पर 12- 12 मुकदमे पंजीकृत है। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए भर्ती कराते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts