Homemausamबदला मौसम का मिजाज: कभी बादल तो कभी धूप, बर्फीली हवाओं ने...

बदला मौसम का मिजाज: कभी बादल तो कभी धूप, बर्फीली हवाओं ने फिर बढ़ा दी गलन

-

मुरादाबाद। वर्षा के एक दिन बाद शनिवार की सुबह से मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। कभी आसमान में बादल छाए रहे तो कभी धूप निकलती दिखी, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। हवा में नमी और ठंडी बयार के चलते गलन और ठिठुरन बनी रही। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

weather changed

 

इससे पहले वसंत पंचमी के दिन मौसम ने अचानक करवट ली थी। शहर और आसपास के इलाकों में बदलों की गरज के साथ वर्षा हुई थी। दिन में कई बिजली भी चमकी। जिससे राह चलते लोग सहम गए और सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए। जगह-जगह जलभराव हो गया था, ठंडी हवा से भी शरीर कांप उठा था। कामकाजी लोग वर्षा में भीग गए थे। पहले से जारी पूर्वानुमान के अनुरूप सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज हवा चलने से गलन व ठिठुरन बढ़ गई।

मौसम में आई यह बूंदाबांदी किसानों के लिए राहत लेकर आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस सीजन की यह पहली बारिश है, जो खासतौर पर गेहूं की फसल के लिए उपयोगी मानी जा रही है। हल्की बारिश से मिट्टी में नमी बढ़ेगी और फसलों की बढ़वार में मदद मिलेगी। पिछले तीन-चार दिनों से लगातार धूप निकल रही थी, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस होने लगी थी। लेकिन अब बारिश और बादलों के कारण ठंड फिर से बढ़ गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो दिन ठंड अधिक रहेगी, उसके बाद तापमान धीरे-धीरे सामान्य हो जाएगा। वर्षा बहुत अधिक नहीं हुई है। जिससे सरसों, चना, मटर की खेती के लिए फायदेमंद है। जबकि सब्जी की खेती में मेथी, पालक, धनिया जैसी खेती वर्षा से प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts