Homeउत्तर प्रदेशMeerutश्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में हुआ श्री हनुमत महायज्ञ का आयोजन

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में हुआ श्री हनुमत महायज्ञ का आयोजन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी ग्राउंड स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में स्थित में चार दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव के द्वितीय दिवस कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव पं नरेंद्र स्वामी महाराज के साथ कार्यक्रम के मुख्य यजमान विकास गर्ग, आभा गर्ग द्वारा दीप प्रज्वलित करके श्री हनुमंत महायज्ञ पूजन का शुभारम्भ आचार्य शिवम जी द्वारा वैदिक मंत्रोचार द्वारा महायज्ञ संकल्प कराया गया।

 

 

सभी भक्तजनो ने श्री राम जय राम जय जय राम महामंत्र ,श्री हनुमान चालीसा की चौपाइयों का उच्चारण कर महायज्ञ में आहुतियां दी गयी जिससे समस्त मंदिर प्रांगण राममय हो गया।

जीवन प्रबंधन आध्यत्मिक धर्म गुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि हनुमत महायज्ञ भगवान हनुमान बालाजी को समर्पित एक धार्मिक अनुष्ठान है, जो जीवन की बाधाओं, बीमारियों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने, सुख-शांति व समृद्धि लाने के लिए किया जाता।

श्री हनुमत महायज्ञ द्वितीय दिवस कार्यक्रम में कृष्णपाल राणा, सतीश शर्मा,जगमोहन,विनोद कुमार, आशीष अग्रवाल,अनिल गुप्ता,नरेंद्र अग्रवाल,योगेंद्र मंदिर समिति से उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts