Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: श्री बालाजी मंदिर से निकली श्री राम नाम संदेश ध्वज एवं...

मेरठ: श्री बालाजी मंदिर से निकली श्री राम नाम संदेश ध्वज एवं भव्य कलश यात्रा

-

101 कलश के साथ पीताम्बर धारण कर निकाली कलश यात्रा

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी ग्राउंड स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में स्थित में षष्टम स्थापना दिवस के प्रथम दिवस पर श्री राम नाम संदेश ध्वज कलश यात्रा का शुभारंभ किया मंदिर संस्थापक पूज्य गुरुदेव पं नरेंद्र स्वामी जी महाराज के द्वारा श्री राम नाम ज्योति प्रज्वलित करके साथ कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री नरेंद्र अग्रवाल, सरोज अग्रवाल , घनश्याम गुप्ता द्वारा श्री राम रथ का पूजन किया गया।

 

 

मंदिर के महंत पंडित धीरज स्वामी जी द्वारा श्री राम दरबार की मनमोहक अनुपम छवि की आरती की गयी एवं जीवन प्रबंधन आध्यत्मिक धर्म गुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि श्री राम नाम संदेश यात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, लोककल्याण सद्भावना एवं सभी को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। श्री राम नाम संदेश भव्य कलश यात्रा श्री बालाजी मंदिर नौचंदी ग्राउंड से प्रारंभ होकर , इंद्रा द्वार, शांता स्मारक स्कूल चौराहा होती हुई राजेन्द्र नगर से पुन: श्री बालाजी मंदिर नौचंदी पर समाप्त हुई।

यात्रा पर जगह जगह क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा की राम नाम के जयकारे लगाएं ।श्री राम नाम संदेश ध्वज एवं कलश यात्रा कार्यक्रम में विशेष रूप से दिनेश मित्तल, प्रतीक गुप्ता , जगमोहन लाल, राजेन्द्र शर्मा, ज्ञानेश्वर शर्मा,अनिल गुप्ता ,सतीश शर्मा अखिल गर्ग,राजेन्द्र गोयल मंदिर समिति से उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts