HomeAccident NewsSultanpur Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, तीन...

Sultanpur Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, सात घायल

-

– कोहरे के कारण पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, सात मजदूर गंभीर रूप से घायल।

सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना देर रात करीब एक बजे किमी 153.500 के पास घने कोहरे के कारण हुई। सभी मजदूर रायबरेली से आजमगढ़ जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक वीरू रायबरेली से 14 मजदूरों को लेकर आजमगढ़ जा रहा था। रास्ते में किसी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक गाजीपुर की ओर फरार हो गया, जबकि पिकअप गाड़ी टइउइ से टकराकर पलट गई।

 

 

इस दुर्घटना में अजय कुमार (30, पुत्र राम नरेश, निवासी गंभीरपुर, रायबरेली) और किसन पाल (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्हें दोस्तपुर सीएचसी मृत अवस्था में लाया गया। रजोली (35, पुत्र राम नरेश, निवासी गंभीरपुर, रायबरेली) ने अंबेडकर नगर जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
घायलों में अशोक (40, पुत्र रामकुमार), नरेश पासी (45, पुत्र श्रीराम), रामप्रसाद (40, पुत्र ननकू), विनोद (40, पुत्र गुरुदेव), दिलीप (35, पुत्र शिव शंकर), राजेश (40, पुत्र भूरेलाल) और राजू (30, पुत्र रामनरेश) शामिल हैं। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद दोस्तपुर अस्पताल से अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

बचाव कार्य के दौरान, अत्यधिक कोहरे के कारण एक और हादसा हो गया। सुल्तानपुर से बिहार जा रही मुर्गों से लदी एक पिकअप, जिसे सलमान (निवासी खोरपुर बुजुर्ग, थाना संग्रामपुर, अमेठी) चला रहा था, ने पहले सेफ्टी कोन को टक्कर मारी और फिर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप से जा भिड़ी। इस दूसरी टक्कर में पिकअप चालक सलमान भी घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल दोस्तपुर भेजा गया और बाद में अकबरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिला के प्रोग्राम मैनेजर आशीष कुमार सिंह और जिला प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने 102/108 एंबुलेंस की मदद से सभी मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर में भर्ती कराया। मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया।

दोस्तपुर इंस्पेक्टर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts